Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आए 2 बाइक सवार युवक, मौके पर हुई दोनो की मौत, मामला दर्ज

October 13, 2024

बड़ा सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आए 2 बाइक सवार युवक, मौके पर हुई दोनो की मौत, मामला दर्ज

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कोटला खास में सड़क हादसा हुआ है। ऊना बड़सर मुख्य मार्ग पर कोटला खास में ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर पेट्रोल भरवाने के लिए बंगाणा पेट्रोल पंप जा रहे थे। लेकिन ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 17 वर्षीय दिनेश और 18 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। दोनों धुंदला गांव के रहने वाले थे। ट्रक चालक के खिलाफ बंगाणा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक चालक संजीव कुमार मौके से फरार हो गया।

हालांकि पुलिस ने उसे लठियानी के पास पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर पेट्रोल भरवाने के लिए बंगाणा पेट्रोल पंप जा रहे थे। लेकिन ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें