Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुबारकपुर में चोरी की बड़ी वारदात; लाखों के गहने व नकदी लेकर चोर फ़रार

September 12, 2024

मुबारकपुर में चोरी की बड़ी वारदात; लाखों के गहने व नकदी लेकर चोर फ़रार

मुबारकपुर: क्षेत्र में चोरों का आतंक दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है वहीं चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है। बता दें कि मंगलवार रात यह वारदात देर रात मुबारकपुर के 2-3 घरों में हुई जहां चोरों द्वारा सेंध लगाकर चोरी को अंजाम दिया गया है। इस वारदात में एक घर में घुसे चोरों ने लगभग 10/12 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े और साथ लगते दूसरे घर में चोरों ने चोरी को अंजाम दिया परन्तु उस घर से उनके हाथ कुछ नहीं लगा। बता दें घर का मालिक अपने नए घर में परिवार सहित सोया हुआ था और जहां मालिक के घर पर न होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर घुसकर कमरे में रखी अलमारी से लाखों रुपये जेवरात और नकदी लेकर चंपत हो गए।इलाके में एक गिरोह ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।हैरानी की बात है कि क्षेत्र में चोरों के हौसले खासे बुलंद हैं। बता दें कि चोरी की यह घटना मुबारिकपुर के वार्ड नंबर 2 में हुई है । सूचना मिलते ही चोरी की इस बड़ी वारदात की जांच में पुलिस जुट चुकी है।पुलिस आसपास के इलाके के लोगों के साथ पूछताछ के अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं । अम्ब पुलिस ने जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़ने को लेकर तफदीश तेज करदी है । । पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें