रामपुर बुशहर: राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत आज रामपुर प्रोजेक्ट के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पुरुष सहभागिता गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के पिताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरक आहार की रेसिपी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखलाई। कार्यRम के दौरान पिताओं ने न केवल पौष्टिक रेसिपियां तैयार कीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को लेकर सामुदायिक संकल्प भी लिया। संकल्प में यह निर्णय लिया गया कि सभी पिता अपने बच्चों के संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच में सत्रिय भूमिका निभाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने बताया कि इस प्रकार की पहल से पुरुषों में बच्चों के पोषण एवं देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पुरुष सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

