Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

डीसी ऑफिस कुल्लू को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार

October 1, 2025

डीसी ऑफिस कुल्लू को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार

कुल्लू: सरकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कुल्लू पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर पहले से ही हत्या, लूटपाट सहित अनेक मामले दर्ज हैं। पता चला है कि आरोपी हिजबुल मुजाहिदीन के भी संपर्क में है और आरोपी द्वारा दूसरे धर्म को अपना लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डा. कार्तिकेयन ने बताया कि 2 मई, 2025 कुल्लू मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मेल के माध्यम से मिली थी, जिसमें कहा गया था कि डीसी ऑफिस सहित अन्य स्थानों में बम लगाए गए हैं और 24 घंटे में सभी स्थानों में बम धमाके किए जाएंगे। पुलिस ने धमकी मिलने के पश्चात अज्ञात आरोपी के विरुद्ध सदर थाना कुल्लू में मामला दर्ज कर लिया था।

पुलिस द्वारा साइबर सेल की मदद से आरोपी के बारे में तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी को हुबली, कर्नाटका से हिरासत में लिया गया। आरोपी दिल्ली का निवासी है और परिवार से संबंध बिगड़ने के बाद 2015 में हरियाणा जाता है। एसपी ने बताया कि यह कई आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया है, जिनमें दो हत्या के मामले, एक लूटपाट सहित अन्य मामले शामिल हैं। इन मामलों में गिरफ्तारी भी हुई है तथा न्यायिक हिरासत में भी रहा है। आरोपी दूसरों के हॉट स्पॉट या वाईफाई इस्तेमाल करके धमकी वाली ई मेल भेज दिया करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पांडिचेरी सहित अन्य जगह पर भी थ्रेट मेल की है।

ये भी पढ़ें: Ladakh New LG: लद्दाख के वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 मार्च को लेंगे शपथ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें