Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनाली के नसोगी गांव में कॉटेज में लगी आग, 11 पालतू बिल्लियां जिंदा जली, 30 लाख रुपए की संपति का नुकसान

November 18, 2026

मनाली के नसोगी गांव में कॉटेज में लगी आग, 11 पालतू बिल्लियां जिंदा जली, 30 लाख रुपए की संपति का नुकसान

कुल्लू: जिला की पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते नसोगी गांव में बीती रात के समय एक कॉटेज में आग लग गई। वहीं आग लगने के चलते कॉटेज के भीतर 11 बिल्लियाँ भी जिंदा जल गई। इसके अलावा आग की इस घटना से 30 लाख रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। अब पुलिस की टीम आग लगने के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।

मनाली पुलिस से मिले जानकारी के अनुसार यह आगजनी की घटना देर रात पेश आई। स्थानीय निवासी गौरी डोगरा के कॉटेज में बीती रात को अचानक आ ग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इसके अलावा कॉटेज के साथ लगते अन्य आवासीय कॉटेज को आग की चपेट में आने से बचाया गया। अग्निशमन विभाग के द्वारा आग की जस घटना में 30 लाख रुपए का नुकसान बताया गया है। वहीं राजस्व विभाग की टीम भी नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है।

अग्निशमन केंद्र मनाली के अधिकारी एसपी बिष्ट ने बताया कि देर रात ही आग पर काबू पा लिया गया था। ऐसे में फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभाग की टीम ने भी मामला दर्ज कर लिया है और अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

📍 Location: Manali (Manali)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें