Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Manali : Hadimba Devi की पूजा से शुरू हुआ National Winter Carnival, CM Sukhvinder Sukhu ने महिला मंडलों की झांकी को दिखाई हरी झंडी

January 2, 2023

Manali : Hadimba Devi की पूजा से शुरू हुआ National Winter Carnival, CM Sukhvinder Sukhu ने महिला मंडलों की झांकी को दिखाई हरी झंडी

मनालीः जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में सोमवार को माता हिडिंबा की पूजा-अर्चना से राष्ट्रीय इंटर का विंटर कार्निवल का शुभारंभ हो गया। वहीं इस कार्निवाल के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मनाली पहुंचे। मुख्यमंत्री ने माता हिडिंबा के मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद विंटर कार्निवल में भाग लेने वाले महिला मंडल की झांकियों को भी हरी झंडी दिखाकर माल रोड की ओर रवाना किया। वहीं सैकड़ों महिला मंडल झांकी कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। विंटर कार्निवाल कमेटी के द्वारा इस वर्ष की झाकियां 11 थीम पर आधरित की गई हैं, जिसमे महिला सशक्तिकरण, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, नशा निवारण, अनेकता मैं एकता (भारत जोड़ो) पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान जैसी झाकियां सामाजिक जागरूकता का पाठ पढ़ाएगी।

वहीं, लुप्त होती विरासतें, पुराना अनाज, जैविक खेती, पर्यटन संबंधी गतिविधियां,पारंपरिक त्योहारों की झाकियां पुरातन संस्कृति से रुबरू करवाया गया। वही, इस साल विंटर कार्निवाल में 3 और 5 जनवरी को मालरोड पर महानाटी में महिला मंडल से जुड़ी महिलाएं पारंपरिक परिधानों में कुल्लवी नाटी डालकर धमाल मचाएंगी। इसमें लगभग 280 महिला मंडल भाग ले रहे हैं। हर महिला मंडल से 12 प्रतिभागी भाग लेंगी। महानाटी में दोनों दिन में 3,360 से अधिक महिलाएं एक साथ नाटी डालेंगी। राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल में महिलाओं की कुल्लवी नाटी हर वर्ष होती है। इसमें भाग लेने वाली महिलाओं को आयोजन समिति सम्मान राशि भी देती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें