Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व चुराह विधायक हंस राज की अध्यक्षता में मंडल नूरपुर कार्यकारिणी की मीटिंग हुई संपन्न

September 3, 2023

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व चुराह विधायक हंस राज की अध्यक्षता में मंडल नूरपुर  कार्यकारिणी की मीटिंग हुई संपन्न

नूरपुर (पंकज कौशल): भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व चुराह विधायक हंस राज की अध्यक्षता में मंडल नूरपुर कार्यकारिणी की मीटिंग सम्पन्न हुई ।इस मौके पर हंस राज ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में देश में जमीन,आसमान में चारों तरफ विकास की गाथाएं लिखी है!

उन्होंने प्राकृतिक आपदा पर बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सभी मिलकर मंडलों में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। तथा साथ में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भी सभी मंडलों की कार्यकारिणी से मिलकर रणनिती बनाई जाएगी तथा नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कार्य किए गए हैं उनको भी जन जन तक पहुंचाया जाएगा!मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक घर के आंगन से एक चुटकी मिट्टी एकत्रित की जाएगी!

उन्होंने बताया कि चंद्रयान वह सूर्यायान के माध्यम से हमने फतेह पाई है तथा भारत का अगले पांच वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुलंदियों को छुए इसके लिए भी प्रत्येक मंडल में जा लोगों को जागरूक किया जाएगा!

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए हंस राज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दस गारंटियों का प्रलोभन देकर आम जनता के साथ छल किया है अभी तक न तो 1500 रू की पैंशन किसी को मिली है और ना ही किसी ने 2 रू किलो गोबर खरीदा है! उन्होंने कहा की लोकसभा के चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा रहे हैं ताकि आगामी पांच वर्षों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में देश विश्व गुरु बन उभरे!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें