Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Swat French Boxing Championship में मंडी के वरुण ने जीता कांस्य पदक

June 30, 2024

Swat French Boxing Championship में मंडी के वरुण ने जीता कांस्य पदक

मंडी: हिमाचल प्रदेश के वरुण वालिया ने स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

यह जानकारी स्वात संघ हिमाचल प्रदेश की महासचिव संतोषी शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम का हिस्सा रहे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के वरुण वालिया ने 24 से 29 जून तक इंडोनेशिया में आयोजित 5वीं एशियाई स्वात (फ्रेंच बॉक्सिंग) चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।

वरुण के कांस्य पदक जीतने पर बल्ह उपमंडल के गांव मलवाना में खुशी का माहौल है। वरुण वालिया जूनियर लड़कों के वर्ग-42 किलोग्राम में सेमीफाइनल राउंड में ईरानी मुक्केबाज से हार गए।

इस प्रतियोगिता में एशियाई देशों भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ईरान, जापान, चीन, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया सहित 16 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्य स्वात संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों ने वरुण वालिया को बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें