Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनोहर लाल खट्टर अनुराग स्वास्थ्य मोबाइल सेवा देखकर हुए प्रभावित कहा, अनुराग का यह कार्य देश के लिए प्रेरणा

July 19, 2024

मनोहर लाल खट्टर अनुराग स्वास्थ्य मोबाइल सेवा देखकर हुए प्रभावित कहा, अनुराग का यह कार्य देश के लिए प्रेरणा

ऊना: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उपरांत अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा हमीपुर संसदीय क्षेत्र व हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का अवलोकन किया व इसकी कार्यप्रणाली को समझा।

अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि यह सुविधा 14 अप्रैल 2018 को 3 गाड़ियों से शुरू की गई थी जो आज बढ़कर 32 की संख्या में हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाकों में अपनी सेवाएं लोगों को उपलब्ध करवा रही है। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह मानवता की सेवा है और सांसद अनुराग ठाकुर का यह कार्य देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसका लाभ मिल रहा है, यह अपने आप में बहुत बड़ा लक्ष्य है जो अनुराग ठाकुर ने अपने हाथों में लिया है। उन्होंने अनुराग ठाकुर को साधुवाद दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें