Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh की पार्वती घाटी में बादल फटने से कई दुकानें और घर हुए क्षतिग्रस्त

July 30, 2024

Himachal Pradesh की पार्वती घाटी में बादल फटने से कई दुकानें और घर हुए क्षतिग्रस्त

मनाली : हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में आज सुबह बादल फट गया। इस हादसे में पॉपुलर ट्रेकिंग डेस्टिनेशन तोश में कई दुकानें, घर और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तोश में कई बौद्ध मंदिर और मठ भी हैं। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बादल फटने की घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। एक निवासी ने बताया कि बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई।

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। अचानक आई बाढ़ के कारण कई बाग-बगीचे भी नष्ट हो गए हैं। विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नकथान को जोड़ने वाले रोड और पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता ने एक्स पर लिखा, “दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार और प्रशासन का कोई प्रतिनिधि अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है।”

उन्होंने कहा, “सरकार को नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। प्रभावित परिवारों को सहायता देने समेत जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करना चाहिए।” पार्वती घाटी में खूबसूरत गांवों की भरमार है। घाटी में घूमने लायक कुछ जगहों में कसोल और खूबसूरत तोश और मलाना शामिल हैं। बता दें कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें