Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचलः कुल्लू में गैस रिसाव के कारण लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 3 सदस्य झुलसे

July 15, 2026

हिमाचलः कुल्लू में गैस रिसाव के कारण लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 3 सदस्य झुलसे

हिमाचलः जिला कुल्लू की हुरला पंचायत में गैसे रिसाव का मामला सामने आया है, जहां सुबह के समय गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे ने एक ही परिवार के 3 लोग बुरी तरह से झुलस गये है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:15 पर यह हादसा पेश आया, जब परिवार अपने रसोई घर में खाना बना रहा था। ऐसे में अचानक गैस रिसाव होने से रसोई में आग की लपटे बढ़ने लगी और घर में अफरातफरी मच गई। हादसे में स्वारू राम की पत्नी कमला देवी, पुत्र ज्ञान चंद और उनके भाई गंगू राम की पुत्री पिंकी गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल तेगुबेहड़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोनल हॉस्पिटल कुल्लू रेफर किया गया। हालांकि अब एक मरीज का इलाज चल रहा है जबकि अन्य दो मरीजों की नाजुक हालात को देखते एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

📍 Location: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें