
जोगिंदर नगर: माइंड ऑपरेशन अकादमी के निर्देशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जैसे समय समय पर प्रकृति बदलती रहती है वैसे ही हमें भी समय-समय पर बदलने की आवश्यकता होती है। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में बदलाब हो या आध्यात्मिक क्षेत्र में। जीवन में उन्नति करने के लिए समय-समय पर इंसान को अपने आप में बदलाव लाना जरूरी है। माइंड ऑपरेशन अकादमी के द्वारा झटिंगरी के साथ खूबसूरत स्थान बधोंनी धार में बच्चों को भ्रमण करवाया गया। इस भ्रमण में अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने भाग लिया। अकादमी के द्वारा बच्चों को मानसिक और शारीरिक विकास के लिए तरह-तरह की गतिविधियां और खेल कूद प्रतियोगिता करवाई गई। सुई धागा गेम में प्रथम स्थान सानिया तथा द्वितीय स्थान मीनू, म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्थान सानिया और द्वितीय स्थान आदित्य, बोरी दौड़ मे प्रथम स्थान लकी ठाकुर द्वितीय स्थान विशाल ठाकुर, नींबू दौड़ में प्रथम कुलवीर द्वितीय जगदीश ने हासिल किया। निर्देशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा जब भी हमें मानसिक और शारीरिक थकान होती हैं तो हमें मेडिटेशन रिलैक्सेशन या फिर प्रकृति के बीच में ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए उससे हम मानसिक और शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रह सकते हैं। निदेशक ने कहा अकादमी समय पर बच्चों को तरह-तरह की गतिविधियां करवाती हैं जिससे बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। और बच्चे अपने जीवन में उन्नति कर सके। इस अवसर पर अकादमी के द्वारा प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले सभी बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। निदेशक ने कहा अकादमी भविष्य में भी बच्चों को प्रेरित करने के लिए समय-समय पर इस तरह की भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाती रहेगी।