Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

छोटा शिमला आयुवैदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, मंत्री यादवेंद्र गोमा रहे मौजूद

July 19, 2026

छोटा शिमला आयुवैदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, मंत्री यादवेंद्र गोमा रहे मौजूद

शिमला: आयुवैदिक अस्पताल छोटा शिमला में शनिवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आयुष की सचिव ,निदेशक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में जहा बीतें वर्ष के कार्यो का लेखा जोखा रखा गया वही आगामी वर्ष के लिए किए जाने वाले कार्यो की समीक्षा की गई। आगामी वर्ष के लिए 60 लाख का बजट प्रस्तावित किया गया। बैठक में खास कर पंचकर्मा को बढ़ावा देने पर रोज दिया गया और मरीजों को सुविधाएं मुहैया करवाने के मंत्री यादवेंद्र गोमा ने निर्देश दिए। अस्पताल में बजुर्गो के लिए अलग से निशुल्क ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया गया । साथ ही रेफर मरीजों को एम्बुलेंस सेवा देने का फैसला लिया गया। बैठक के बाद मंत्री यादवेंद्र गोमा अस्पताल का निरीक्षण भी किया ओर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें बीतें वर्ष प्रस्तावित बजट पर कितना कार्य हुआ है उस पर चर्चा की गई साथ ही आगामी वर्ष के लिए 60 लाख का बजट प्रस्तावित किया गया है।इसमें अस्पताल के मुरमत कार्य के साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर चर्चा हुई है।अस्पताल में बीते वर्ष वेलसेन पंचकर्मा शुरू किया गया और इसमें लोगो का काफी अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है पंचकर्मा के किये एडवांस बुकिंग हो रही है ओर लोगो को अच्छी सुविधा दी जा रही है।इसके अलावा जिला स्तर पर भी पंचकर्मा शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि पंचकर्मा में जो माशोर की कमी थी उसके लिए प्रदेश भर में ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए गए, जिसमे 256 मसाजर को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी । इसके लिए आवेदन आने शुरू हो गए है। वही उन्होंने कहा कि प्रदेश में 250 के करीब आयुवैदिक डॉक्टरों की कमी है और इसके लिए मुख्यमंत्री कों प्रस्ताव भेजा है और उम्मीद है जल्द ही डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हों जायेगी।

 

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें