Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sujanpur विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से चलाया जा रहा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

September 12, 2023

Sujanpur विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से चलाया जा रहा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौकी ग्राम केंद्र के गांव सियूनी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद अश्वनी कौंडल के घर जा कर उनकी शहादत को नमन किया। अश्वनी कौंडल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात थे। उनकी शहादत 9/4/2022 को असम राज्य के घोलाघाट क्षेत्र में हुई थी।

इस अवसर पर सुजानपुर मंडल महामंत्री अनिल कौशल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष मनजीत कुमार, बूथ अध्यक्ष बिशन दास, सुनील ठाकुर, चौकी पंचायत के उप प्रधान सुरजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ मेरी माटी मेरा देश शहीदों को नमन माटी को वन्दन अभियान के अंतर्गत सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केंद्र ऊहल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों की शहादत को नमन किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सुजानपुर मंडल के सचिव वीरेंद्र विकी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष विजय कुमार , बूथ अध्यक्ष ध्यान सिंह, बूथ अध्यक्ष विक्रम, मंडल कार्यकारिणी सदस्य कमल ठाकुर, गोलू, आईटी सदस्य अमित कुमार, बूथ पालक ज्ञानचंद उपस्थित रहे। मंडल सचिव वीरेंद्र विक्की ने कहा कि इस अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों में विशेष उत्साह है इस अभियान को लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें