Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, हिमाचल में 24 जनवरी को होगी भारी बारिश व बर्फबारी

January 21, 2023

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, हिमाचल में 24 जनवरी को होगी भारी बारिश व बर्फबारी

शिमला: भारत मौसम विज्ञन विभाग (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश के मध्यम और ऊंचे पहाड़ों के लिए 24 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी तथा मैदानी और निचले पर्वतों के लिए गरज के साथ छीटें पड़ने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी ने कहा कि चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में भारी बारिश और हिमपात की संभावना है। इसने 25 जनवरी तक निचली पहाड़ियों में हल्की से मध्यम बारिश और मध्यम और ऊंची पहाड़ियों में हल्की से मध्यम बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जताया है।

इस बीच, मनाली में शनिवार को 12 सेंटीमीटर (सेमी), गोंडला में 11 सेमी, डलहौजी में आठ सेमी, कल्पा में सात सेमी, तिस्सा, पूह और हंसा में पांच-पांच सेमी बर्फबारी दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी के कारण कम से कम 328 सड़कों को बंद किया गया है जिनमें लाहौल-स्पीति जिले की 182, कुल्लू की 55, शिमला की 32, किन्नौर की 29, मंडी की 17, चंबा की 11 और कांगड़ा जिले की दो सड़कें शामिल हैं। ‘टूरिज़्म इंडस्ट्री स्टेकहॉल्डर्स एसोसिएशन’ के प्रमुख एम.के. सेठी ने बताया कि सप्ताहांत पर बर्फबारी के बाद राजधानी शिमला के होटलों में 70 फीसदी तक कमरे बुक हो गए हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें