Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल: पॉक्सो केस में MLA Hansraj को मिली राहत, जमानत मिलने के बाद हुए भावुक

November 27, 2025

हिमाचल: पॉक्सो केस में MLA Hansraj को मिली राहत, जमानत मिलने के बाद हुए भावुक

हिमाचल प्रदेश: चंबा जिले की चुराह विधानसभा सीट से विधायक हंसराज को पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। विशेष अदालत ने आज उनकी नियमित जमानत मंजूर कर ली। फैसले के बाद विधायक भावुक नजर आए और कोर्ट परिसर से बाहर निकलते समय उनकी आंखों में नमी साफ दिखी।

अग्रिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर हंसराज गुरुवार सुबह विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश हुए थे। अदालत ने इससे पहले 22 नवंबर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था और 27 नवंबर को जमानत पर अपना निर्णय सुनाया।

मामले की पृष्ठभूमि

मामले की जांच के तहत बुधवार को पुलिस ने हंसराज से महिला थाना में करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की गई थी। चुराह क्षेत्र की एक युवती ने विधायक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें: T-Series और भूषण कुमार ने रचा इतिहास, ‘हनुमान चालीसा’ बनी भारत की पहली 5-बिलियन व्यूज़ वाली Video

गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने पहले अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसमें उन्हें राहत मिली थी। इसके बाद उन्होंने नियमित जमानत के लिए याचिका दाखिल की, जिस पर गुरुवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें