Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा के स्पॉन्सर्ड बोल जनता को गुमराह कर रहे विधायक

August 8, 2026

भाजपा के स्पॉन्सर्ड बोल जनता को गुमराह कर रहे विधायक

आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से नहीं किया जा रहा संवाद

कुल्लूः जिला के मुख्यालय ढालपुर मैदान में चल रहे आमरण अनशन पर चल रहे युवाओं को भाजपा का स्पॉन्सर्ड बताया जा रहा है और जनता को गुमराह किया जा रहा है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी बलदेव ठाकुर ने कहा कि कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर जनता को गलत जानकारी दे रहे हैं। जबकि वह आम जनता की मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हुए हैं। राजनीतिक विचारधारा सब की अपनी होती है लेकिन वह यहां पर मृतक मंजू शर्मा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अनशन पर बैठे हुए हैं। लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी के द्वारा उनसे संवाद नहीं किया गया है। समाजसेवी बलदेव ठाकुर का कहना है कि ऐसे में उन्हें लगता है कि प्रशासन सरकार के दबाव में है और अब उन्हें प्रशासन पर भी कोई भरोसा नहीं है। लेकिन जब तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तब तक वह अनशन पर डटे रहेंगे।

वहीं, इस दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी अनशन पर बैठे बलदेव ठाकुर के साथ मुलाकात की। सुरेंद्र शौरी ने कहा कि आज प्रदेश की सरकार के भीतर संवेदना खत्म हो गई है और उन्होंने लोगों को अपने हाल पर मरने के लिए छोड़ दिया है। अनशन पर बैठे हुए युवाओं की हालत भी खराब होती जा रही है। लेकिन प्रशासन और सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में अगर अनशन कर रहे युवाओं की हालत खराब होती है तो आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा।

अनशन स्थल पर पहुंचे आनी के विधायक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार आज दोहरा चरित्र अपना रही है। जबकि यहां पर जो युवा अनशन पर बैठे हुए वह लोकतांत्रिक तरीके से अपना काम कर रहे हैं। अनशन पर बैठे हुए सभी युवाओं की मांगे जायज है। ऐसे में प्रशासन और सरकार के अधिकारियों को तुरंत युवाओं से वार्ता करनी चाहिए और इनका अनशन खत्म करवाना चाहिए।

धरने पर बैठे हुए युवक संजय चौहान का कहना है कि अगर प्रशासन आमरण अनशन पर बैठे हुए बलदेव ठाकुर के साथ जबरदस्ती करती है। तो यहां पर कई अन्य युवक भी क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। ऐसे में वह सभी भी आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। प्रशासन और सरकार को चाहिए कि वह बलदेव ठाकुर के साथ उनकी मांगों को लेकर वार्ता करें।

📍 Location: Kullu (KULLU)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें