Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक बोले रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनका प्रथम कर्तव्य, लेकिन डॉक्टर ना भूले अपना कर्तव्य

September 14, 2023

विधायक बोले रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनका प्रथम कर्तव्य, लेकिन डॉक्टर ना भूले अपना कर्तव्य

सूजानपुर (गौरव जैन) : डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं और वह भगवान का रूप बनकर ही कम करें रोगियों को बेवजह सिविल अस्पताल से रेफर करने का काम छोड़ दें उन्हें हर यथा संभव सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास करें यह बात सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने गुरुवार को सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में आयोजित रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक में शिरकत करते हुए कहि इस मौके पर उपमंडल अधिकारी राकेश शर्मा खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे विधायक ने कहा कि अक्सर उनके पास सिविल अस्पताल को लेकर शिकायतें मिलती हैं जो सही बात नहीं है यहां जब कोई रोगी उपचार के लिए आता है तो वह तकलीफ में होता है तभी यहां पर पहुंचता है समाज के निर्धन वर्ग का सरकारी अस्पताल ही सहारा होता है इसलिए उसकी सहायता करना उसकी पीड़ा को कम करने का प्रथम कर्तव्य डॉक्टर का होना चाहिए बेवजह रोगियों को यहां से रेफर करने का काम डॉक्टरो को छोड़ना पड़ेगा उन्होंने कहा कि सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर तीन जिलों के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देता है जिसमें हमीरपुर कांगड़ा और मंडी शामिल है उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में जो कमियां है उसे पूरा करने के लिए रोगी कल्याण समिति के वार्षिक बजट को बिगत वर्ष के मुकाबले 5 गुना बढ़ा दिया गया है विगत वर्ष 18 लाख रुपए यहां खर्च हुए थे वहीं इस वर्ष स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए 70 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे जिसमें रोगियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास रहेगा उन्होंने कहा कि इस वर्ष सिविल अस्पताल में फिजियोथैरेपी यूनिट स्थापित करवाई जाएगी यहां पहुंचने वाले रोगियों को प्रतिदिन एकसरे की सुविधा मिले इसको लेकर विधानसभा में बात को रखा जाएगा वर्तमान में यहां पर सप्ताह में दो दिन अक्सर्रे की सुविधा रोगीयो को मिलती है उन्होंने कहा कि अस्पताल में आठ वार्ड हैं सभी वार्डो में मौसम के हिसाब से एयर कंडीशन फिट करवाए जाएंगे ताकि रोगियों और उनके तीमारदारों को यहां किसी भी तरह की आसुविधा न हो

इस मौके पर उपमंडल अधिकारी राकेश शर्मा एवं खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार ने अस्पताल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें