
शिमला (गजेंद्र) : रोहड़ू उपमण्डल के अंतर्गत टिक्कर क्षेत्र के दरोटी गांव में आधी रात को आग ने तांडव मचा दिया। शनिवार रात्रि करीब 12:30 बजे टिक्कर के दरोटी गांव में एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते एक दर्जन से ज्यादा मकान आग की चपेट में आ गए। इन मकानों में 21 परिवार रह रहे थे। आगजनी प्रदीप रांटा की चौथी मंजिल से शुरू हुई और बगल के कई घरों को अपनी जद में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में नौ घर पूरी तरह जल गए हैं। इसके अलावा पांच अन्य घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस भीषण अग्निकांड में 21 परिवारों के 74 लोग प्रभावित हुए हैं और कोई जानी नुकसान नही हुआ है। अग्निकांड की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...