हमीरपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के अवसर पर गुरुवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर गांव में सपरिवार मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रदेशवासियों से भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
अनुराग ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत और सशक्त बनाए रखने के लिए मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह करते हुए संदेश दिया कि “पहले मतदान, फिर अन्य काम”।