Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए बन रही वरदान, लोगों ने केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

September 23, 2023

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए बन रही वरदान, लोगों ने केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

सूजानपुर (गौरव जैन): केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के तत्वाधान में चल रही संसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है इस सेवा के माध्यम से घर द्वार पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है निशुल्क दवाइयां और करीब 40 तरह के मेडिकल टेस्ट घर द्वार पर किए जा रहे हैं इसी क्रम में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बजरोल और सुजानपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 काली माता मंदिर प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया यहां सैकड़ो लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया निशुल्क दवाइयां उपलब्ध की बताते चले की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत लगातार सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा चलाई गई है जानकारी देते हुए सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई के अध्यक्ष सुमन महाजन और महासचिव प्रकाश सड़ियाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री द्वारा चलाई गई तमाम योजनाएं लोगों के लिए वरदान साबित हुई हैं बात खेल क्षेत्र की हो या फिर स्वस्थ क्षेत्र की हर फील्ड में लोगों को इसका फायदा मिला है अब तक लाखों लोग सासद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा से लाभ प्राप्त कर चुके हैं और यह क्रम लगातार जारी है शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में दो जगह यह स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसके लिए इलाके की जनता केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करती है।

स्वास्थ्य शिविर में लोगों के हृदय रोग बीपी शुगर जोड़ों के दर्द सर्दी जुकाम बुखार इत्यादि की जांच की गई निशुल्क दवाइयां और निशुल्क टेस्ट किए गए दोनों स्थानों पर लगाए गए कैंप में लगभग 400 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें