Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांसद Pratibha Singh ने Mallikarjun Kharge से नई दिल्ली में की मुलाकात

March 22, 2023

सांसद Pratibha Singh ने Mallikarjun Kharge से नई दिल्ली में की मुलाकात

शिमला (गजेंद्र) : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने गत दिन नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भेंट कर छत्तीसगढ़ के रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85 वें अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को प्रदेश में जल्द लागू किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने प्रदेश से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही नगर निगम चुनाव होने वाले है और यह कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के दिशानिर्देश पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू की उपस्थिति में शिमला नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस नेताओं, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा के अतिरिक्त वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षदों व अन्य पार्टी के प्रबुद्ध लोगों के साथ इन चुनावों बारे पहले दौर की विस्तृत चर्चा हो चुकी है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगले साल देश मे लोकसभा चुनाव होने वाले है। इन चुनावों के लिए भी प्रदेश में संगठन को अभी से तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन बहुत ही मजबूत है और यही वजह रही कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी हैं। उन्होंने कहा कि सगंठन का हर नेता व कार्यकर्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है,इसलिए वह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उन्हें सरकार में पूरा मान सम्मान व अधिमान मिले।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें