Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी की उपाधि हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश के लोगों की सेवा करना सपना : श्रेया अवस्थी

November 4, 2023

मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी की उपाधि हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश के लोगों की सेवा करना सपना : श्रेया अवस्थी

नूरपुर (पंकज कौशल) : फतेहपुर निवासी डॉ. अश्वनी अवस्थी की बेटी श्रेया अवस्थी ने दंत चिकित्सा ( बीडीएस) में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल करके इलाके का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत चिकित्सक महाविद्यालय व अस्पताल शिमला द्वारा आयोजित एक समारोह में शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने डॉ. श्रेया अवस्थी को स्वर्ण पदक व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने 1600 में से 1201 अंक हासिल करके प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

श्रेया अवस्थी की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश दंत चिकित्सक महाविद्यालय व अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता सहित व समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। श्रेया शर्मा को इस उपलब्धि के लिए उसके नाना रमेश कालिया व नानी संतोष कालिया सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं। श्रेया अवस्थी ने बताया कि उनका का सपना है कि भविष्य में वह मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी को उपाधि हासिल करके अपने क्षेत्र व प्रदेश के लोगों की सेवा करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें