Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नायब सूबेदार अशोक कुमार की हुई भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्ति, गांव में पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

May 11, 2023

नायब सूबेदार अशोक कुमार की हुई भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्ति, गांव में पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

सुजानपुर (गौरव जैन) : नायब सूबेदार अशोक कुमार जो कि शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सपाहल के निवासी हैं। उन्होंने 15 डोगरा में 24 साल और 10 दिन तक अपना कार्यकाल पूरा करके नायब सूबेदार के रैंक से सेवानिवृत्ति ली। उन्होंने देश के विभिन्न बॉर्डर पर अपनी ड्यूटी की और अपनी यूनिट 15 डोगरा के लिए काफी उपलब्धियां हासिल की हैं।

अपने निवास स्थान पर पहुंचते ही गांव वासियों तथा उनकी धर्मपत्नी सपना और बेटे अंकित ने उनका जोरदार स्वागत किया। यूथ क्लब सपाहल के सभी सदस्यों ने भी अपने गांव के वीर सपूत की सेवानिवृत्ति में अपनी भागीदारी निभाई और स्वागत किया। इस सेवानिवृत्ति के कार्यक्रम में डोगरा ग्रुप के अन्य पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए और उन्होंने सेवानिवृत्त हुए अशोक कुमार को अपनी शुभकामनाएं दी तथा भावी जीवन को अच्छे से व्यतीत करने की मंगल कामना की हैं। गणमान्य अतिथियों में कैप्टन सुरेंद्र सिंह सेवानिवृत्त व कैप्टन रंजीत सिंह सेवानिवृत्त और उनके सहयोगियों ने अपनी उपस्थिति देकर अपने साथी का मान सम्मान बढ़ाया हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें