Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीदरलैंड के खिलाड़ियों ने हिमाचली कलाकारों के संग गद्दी नाटी नृत्य किया

October 13, 2023

नीदरलैंड के खिलाड़ियों ने हिमाचली कलाकारों के संग गद्दी नाटी नृत्य किया

शिमला: हिमाचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में विश्व कप का तीसरा मैच नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच खेला जाना है। आज विशेष विमान से नीदरलैंड की टीम कांगड़ा हवाई अड्डा पर पहुंची। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के अधिकारियों ने नीदरलैंड की टीम का हिमाचली पारंपरिक संस्कृति से स्वागत किया। उसके उपरांत इन खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक निजी होटल में पहुंचाया गया होटल में कुछ देर आराम करने के बाद नीदरलैंड के खिलाड़ियों ने होटल में हिमाचली संस्कृति से रूबरू होते हुए प्रदेश की प्रसिद्ध गद्दी नाटी नृत्य स्थानीय हिमाचली कलाकारों के साथ किया। खिलाड़ियों ने एचपीसीए के अधिकारियों से हिमाचली संस्कृति को लेकर जानकारी भी हासिल की। नाटी लोकनृत्य हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का एक प्रतिबिंब है। इस नृत्य समूह में पुरुष और महिला दोनों सम्मिलित होते हैं, जिसका नेतृत्व प्रायः चँवर पकड़े हुए एक पुरुष करता है। नृत्य समूह की पोशाक गद्दी या हिमाचली खानाबदोशों को दर्शाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें