Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल और उत्तराखंड उच्च न्यायालयों को मिले नए मुख्य न्यायाधीश

New Chief Justice : न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया जबकि न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का प्रमुख नियुक्त किया गया। विधि मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई।

न्यायमूर्ति संधावालिया वर्तमान में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं, जबकि न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. के नाम की सिफारिश उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 24 सितंबर को की थी। कॉलेजियम ने 17 सितंबर को सिफारिश की थी कि न्यायमूर्ति राजीव शकधर के 18 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद, न्यायमूर्ति संधावालिया को उस उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए।

दिल्ली उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों- न्यायमूर्ति शैलेन्द्र कौर और न्यायमूर्ति रविन्द्र डुडेजा – को भी न्यायाधीश, या जिन्हें आमतौर पर ‘स्थायी’ न्यायाधीश कहा जाता है, के रूप में पदोन्नत किया गया। अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किये जाने से पहले आमतौर पर दो वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के चार अन्य अतिरिक्त न्यायाधीशों को भी स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

Exit mobile version