Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सनातन धर्म को दबाने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ और ना ही आगे कोई होगा: सुजानपुर भाजपा

September 5, 2023

सनातन धर्म को दबाने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ और ना ही आगे कोई होगा: सुजानपुर भाजपा

सुजानपुर (गौरव जैन): सनातन धर्म के ऊपर घमंडीया गठबंधन के नेताओं द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी के ऊपर सुजानपुर भाजपा उग्र हो गई है सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने इस विषय पर पत्रकार बर्ता को संबोधित करते हुए कहा की अगर जल्द ही घमंडीया गठबंधन के नेताओं ने इस बयान पर माफी नहीं मांगी तो भाजपा सुजानपुर मंडल और देश भर के भाजपा के कार्यकर्ता इसको लेकर उग्र प्रदर्शन करेंगे घमंडिया गठबंधन के नेताओं का घेराव किया जाएगा उन्होंने कहा कि सनातन धर्म युगो युगो से चला आ रहा है हजारों वर्ष पुराना है और इसको ना तो कभी खत्म किया जा सकता है और ना ही कभी मिटाया जा सकता है इतिहास गवाह है कि जिसने भी सनातन धर्म को दबाने और मिटाने का प्रयास किया वह इतिहास के पन्नों में खुद ही दफन हो गया है गायब हो गया है उन्होंने कहा घमांडीय गठबंधन के नेताओं का बयान इस बात को जग जाहिर करते हैं कि इस गठबंधन का उद्देश्य देश से 85 % हिंदू सनातनी धर्म को खत्म करना है लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान के पीछे घमांडीया गठबंधन के नेताओं की क्या मंशा है यह देश भर के लोगों को समझनी होगी वोट बैंक की खातिर हिंदू धर्म सनातन धर्म के खिलाफ किस तरह से यह अपने दिल की बात को सार्वजनिक कर रहे हैं यह बात देश के हर सनातनी को समझनी होगी उन्होंने कहा कि मोहम्मद गजनबी मोहम्मद गौरी ने भी सनातन धर्म को दबाने और खत्म करने का प्रयास किया था लेकिन आज इतिहास में उनका क्या हाल है ये बात भी किसी से छिपी नहीं है सनातन धर्म पूजनीय वंदनीय है सनातन धर्म है तो हम हैं और इस धर्म की रक्षा करना हर हिंदू और सनातनी का प्रथम कर्तव्य है इसलिए घमंडीया गठबंधन के नेताओं ने जो इस सनातन धर्म को लेकर घटिया शब्दावली का प्रयोग किया है और जो नेता इस बयान पर अपनी सहमति जता रहे हैं समर्थन कर रहे हैं वह सारे ही इस विषय पर तुरंत माफी मांगे अन्यथा इस तरह के बयान देने वालों का इतिहास बनने में समय नहीं लगेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें