Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहुचर्चित चक्की पुल क़ो खोलने क़ो लेकर नूरपुर भाजपा ने एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

September 4, 2023

बहुचर्चित चक्की पुल क़ो खोलने क़ो लेकर नूरपुर भाजपा ने एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

नूरपुर (पंकज कौशल): नूरपुर भाजपा ने एसडीएम नूरपुर क़ो चक्की पुल क़ो खोलने क़ो लेकर ज्ञापन दिया।नूरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जतिंदर पठानिया ने बताया की बहुचर्चित चक्की पुल इस समय आम जनमानस के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है! दो राज्यों की सीमा पर स्थित यह पुल दो वर्षों से हर बरसात में यातायात के बंद रहने का इस पुल के माथे पर टैग लग चुका है! जिसमें सबसे ज्यादा परेशान लोकल जनता है जो रोजमर्रा के कार्यों के लिए व अन्यों कामों को निपटाने के लिए दिन भर इधर से उधर आना जाना पड़ता है।यह पुल दोनों राज्यों के व्यापार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कड़ी है! क्योंकि कांगड़ा के नूरपुर जसूर के अलावा अन्य जिले भी पठानकोट पर निर्भर करते हैं! जिला पठानकोट की आर्थिक स्थिति भी काफी हद तक हिमाचल पर ही निर्भर करती है! ऐसे में चक्की पुल दोनों राज्यों के बीच की कड़ी है! जिसके बंद होने पर लोगों में रोष व्याप्त होना लाजिमी बात है! वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सभी मंडल पदाधिकारियों ने चक्की पुल लाइट व्हीकल्स को खोलने के लिए नूरपुर एसडीएम गुरसिमर सिंह को ज्ञापन सौंप कर पुल को शीघ्र खोलने की मांग रखी!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें