Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पीति घूमने वाले सैलानियों की अब जेब होगी ढ़ीली, प्रवेश से लेकर टेंट लगाने तक का प्रतिदिन देना पड़ेगा शुल्क

June 9, 2025

स्पीति घूमने वाले सैलानियों की अब जेब होगी ढ़ीली, प्रवेश से लेकर टेंट लगाने तक का प्रतिदिन देना पड़ेगा शुल्क

हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगह स्पीति में घूमने की चाह हर कोई रखता है लेकिन अब हिमाचल सरकार ने स्पीति के इको सेंसिटिव जोन और संरक्षित क्षेत्रों में घूमने के लिए सैलानियों को अब प्रवेश से लेकर टेंट लगाने का भी प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क देना होगा। वन विभाग ने हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशानुसार किब्बर, पिन वैली और चंद्रताल में पर्यटकों की गतिविधियों को विनियमित करने के लिए शुल्क लगाया है। इससे पहले इन क्षेत्रों में घूमने के लिए कोई शुल्क तय नहीं था। विभाग के अनुसार, यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है, बल्कि स्पीति जैसे इको सेंसिटिव जोन को अनियंत्रित पर्यटन से होने वाला नुकसान रोकने में भी सहायक होगा। हिमाचल हाईकोर्ट ने भारतीय पर्यटकों से 150 और विदेशियों से 500 रुपये प्रतिव्यक्ति प्रवेश शुल्क तय किया है।

ये भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: शशांकासन से कम करें चिंता और गुस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें