Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में प्रति 10,000 जन संख्या पर उच्च मूल्य वाले आविष्कार पेटेंट की संख्या 9.4 तक पहुंची

January 16, 2023

China में प्रति 10,000 जन संख्या पर उच्च मूल्य वाले आविष्कार पेटेंट की संख्या 9.4 तक पहुंची

16 जनवरी को चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में वर्ष 2022 बौद्धिक सम्पदा अधिकार से जुड़े कार्यों का परिचय दिया गया। चीनी राज्य बौद्धिक संपदा कार्यालय के रणनीतिक योजना विभाग के अध्यक्ष कश्वू ने कहा कि चीन के राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 14वीं पंचवर्षीय योजना लागू करने के दौरान “प्रति 10,000 जनसंख्या पर उच्च मूल्य के आविष्कार पेटेंट की संख्या” चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए मुख्य भविष्यसूचक संकेतकों में से एक है।

2022 के अंत तक चीन में (हांगकांग, मकाओ और थाईवान को छोड़कर) प्रति 10,000 लोगों पर उच्च मूल्य वाले आविष्कार पेटेंट की संख्या 9.4 तक पहुंच गई, जो वर्ष 2021 से 1.9 मामलों की वृद्धि हुई। यह चीन में बौद्धिक संपदा निर्माण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और आविष्कार पेटेंट की संरचना के निरंतर अनुकूलन को दर्शाता है।

रिपोर्ट के अनुसार 2022 के अंत तक चीन में घरेलू उद्यमों के स्वामित्व वाले उच्च-मूल्य वाले आविष्कार पेटेंट की संख्या 9 लाख 68 हजार तक पहुंच गई, जो वर्ष 2021 से 28.7% की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें