Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नई व्यवस्था से लगाया जायेगा चिंतपूर्णी मन्दिर में माता रानी को भोग

August 31, 2023

नई व्यवस्था से लगाया जायेगा चिंतपूर्णी मन्दिर में माता रानी को भोग

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मन्दिर में माता रानी को लगाए जाने वाला दिन में तीन समय का भोग अब ढोल नगाड़े और शहनाइ बजाकर गर्भ गृह तक ले जाया करेगा और इस भोग को मन्दिर के गर्भ गृह तक लाने के विशेषकर पंडित और मन्दिर के पुजारी सनातन तरीके से इस भोग को लेकर आएंगे।चिंतपूर्णी मन्दिर में भोग लाने की ये नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है और पुजारी वर्ग के साथ मन्दिर प्रशासन ने मिलकर ये फैसला लिया है कि जंहा माता रानी का भोग बनता है उस कमरे से माता रानी की पिंडी तक माता रानी का भोग को लाने का तरीका ऐसा होना चाहिए जिसमें हमारा सनातन धर्म की सभ्यता की झलक भी नजर आए इसलिए अब माता रानी का भोग रोजाना ऐसे ही लगा करेगा।वंही पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने बताया कि चिंतपूर्णी मन्दिर में माता रानी का भोग दिन में सुबह दोपहर और शाम के समय लगाया जाता है अब पुजारी बारीदार और मन्दिर प्रशासन ने निर्णय लिया है कि माता रानी का भोग लगाने के लिए जब लाया जाएगा तो मन्दिर के पुजारी और पंडित ढोल नगाड़े और शहनाई के साथ इस भोग को गर्भ गृह तक लेकर आएंगे उन्होंने बताया की बाकी के मंदिरों में भी भोग लगाने की ऐसी ही व्यवस्था है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें