Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्लस टू साइंस विषय में Sujanpur के ओजस्विन्न महाजन ने प्रदेश भर में हासिल किया 7वां स्थान

September 11, 2023

प्लस टू साइंस विषय में Sujanpur के ओजस्विन्न महाजन ने प्रदेश भर में हासिल किया 7वां स्थान

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर के ओजस्विनी महाजन पुत्र विवेक महाजन ने प्लस टू साइंस विषय की परीक्षा में प्रदेश भर में सातवां स्थान और उप मंडल सुजानपुर में पहला स्थान हासिल किया है। उसने 500 अंक में से 486 अंक प्राप्त किए हैं, जिसके चलते सोमवार को उसके स्कूल महाराजा संसार चंद राजकीय विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य द्वारा उसे सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेधावी छात्र के चाचा सीनियर एचएएस ऑफिसर डॉ विक्रम महाजन एडिशनल डायरेक्टर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्कूल के निदेशक नसीम राजा प्राचार्य रीना शर्मा ने मेधावी छात्र ओजस्वी महाजन को समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस छात्र ने कड़ी मेहनत और परिश्रम करके यह स्थान हासिल किया है, जिसके लिए यह बधाई का पात्र है। उन्होंने उसे बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान मेधावी छात्र ओजस्विन महाजन ने बताया कि उसकी इस कामयाबी के पीछे उसके अध्यापकों और परिजनों का पूरा सहयोग रहा हैं।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि कड़ी मेहनत और लगन से हर किसी मुकाम को हासिल किया जा सकता हैं। इस मौके पर एडिशनल डायरेक्टर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर डॉक्टर विक्रम महाजन ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने स्कूल प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उन्हीं की मेहनत का परिणाम है कि यह छात्र आज साइंस विषय की मेरिट सूची में आया है।

उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि अपने से बड़ों का मान सम्मान करना, समय पर पढ़ाई करना बेहतरीन विद्यार्थी के लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें, सोशल मीडिया से दूर रहे तभी आप जिंदगी में कामयाब होंगे। बताते चले कि महाराज संसार चंद्र राजकीय विद्यालय सुजानपुर बेहतरीन शिक्षण संस्थानों मे शामिल हैं। स्कूल के के छात्र अब तक कई बार बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें