Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi के आह्वान पर भाजपा मंडल रामपुर ने मां भीमकाली मंदिर से स्वच्छता अभियान किया शुरू

January 15, 2024

PM Modi के आह्वान पर भाजपा मंडल रामपुर ने मां भीमकाली मंदिर से स्वच्छता अभियान किया शुरू

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है, जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से पहले एक हफ्ते तक देश के मंदिरों में सफाई अभियान छेड़ने का आह्वान किया था। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा मंडल रामपुर ने भी भाजपा नेता कौल सिंह एवं मंडलाध्यक्ष कुलबीर खूंद की अगुवाई में रामपुर बुशहर के सराहन में मां भीमाकाली मंदिर से स्वच्छता अभियान को शुरू कर लिया है। इस दौरान उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की हैं।

भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आज से भाजपा कार्यकर्ता इस स्वच्छता अभियान के तहत मंदिरों और उसके परिसरों की सफाई करने के मिशन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते तक यह सफाई अभियान चलाया जायेगा, इस दौरान क्षेत्र के सभी मंदिरो में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जायेगा,उन्होंने कहा की  पीएम मोदी के इस आह्वान को गंभीरता से लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ये हम सबका का सौभाग्य है कि जब 22 जनवरी को हमारे आराध्य श्रीराम जब अयोध्या नगरी में रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, तो हम सभी उस भव्य उत्सव के साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति 22 जनवरी को अयोध्या में हों रहीं प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर अति उत्साहित है और बेसब्री से उस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रहें हैं।

इस दौरान मंडलाध्यक्ष कुलबीर खूंद,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी  सदस्य नरेश चौहान,भाजपा महिला मोर्चा मंडल रामपुर अध्यक्ष बिशना भंडारी, अनूसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमोलक कुमार, अनूसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष केशव नेगी, मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनूसूचित जाति मोर्चा गोकल,पंचायत समिति उपाध्यक्ष रुपेश्वर सिंह,हरदयाल सोनी,अनिता लक्टू, सौरव नवगरिया, महिंदर कुमार,संजीव कुमार,बिट्टू बिष्ट, दिलीप सैनी, जितेश शर्मा , टीना कौशल आदि मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें