Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने रिपन अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

September 17, 2023

PM Modi के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने रिपन अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

शिमला (गजेंद्र) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पीएम विश्व कर्मा योजना के शुभारंभ से पहले शिमला पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रिपन अस्पताल में मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने जीवन के हर पल में भारत मां की सेवा की है। उनका हर क्षण राष्ट्र को आगे बढ़ाने में लगा है। मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनके जीवन से सभी को कुछ ना कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल में मरीजों का हाल जाना है और फल वितरित किए हैं।

इस दौरान वन नेशन वन इलेक्शन पर विपक्ष के द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर अनुराग ने पलट वार किया और कहा कि कांग्रेस सनातन और संविधान की धज्जियां उड़ाने में लगी हैं। वन नेशन वन इलेक्शन के काफी लाभ है। इससे टैक्स देने वालों का पैसा और समय बचेगा। इससे कांग्रेस को किस बात की चिंता है? कहा कि शायद कांग्रेस के पास नेता नहीं है जो उन्हें जीता सके। ठाकुर ने कहा कि यूपीए के भ्रष्ट चेहरों ने केवल चोला बदलने का काम किया है लेकिन इनका चाल चलन व चरित्र वही है। चार-चार बैठकों के बाद भी ना तो यह अपना नेता चुन पाए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के पास न विजन है न विचारधारा। ये भ्रष्ट लोग इकट्ठा हो गए हैं। उन्होंने इन्हे चोर चोर मोसेरे भाई बताया हैं।

वहीं प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे और प्रधानमंत्री को पत्र लिखने पर अनुराग ने कहा कि केंद्र प्रदेश की हर मदद कर रहा है पर शुक्र है उन्हें आपदा के दो महीने बाद हिमाचल की याद आई है। केंद्र ने प्रदेश को 862 करोड़ दिया है। सड़कों को दुरस्त करने के लिए सहयोग दिया गया है। जिनके घर टूटे हैं उनको मनरेगा के तहत बनाया जायेगा।

अनुराग ने हमीरपुर में महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना पर बोलते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यह शर्मनाक है। राजस्थान में हर रोज महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं होती है। कांग्रेस की सरकारें इन घटनाओं को दबाने का काम कर रही है। इस पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें