Site icon Dainik Savera Times

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का साथ दिवसीय विशेष शिविर हुआ शुरू

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का साथ दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार कार्यकारी निदेशक व परियोजना प्रमुख झकडी, एसजेवीएन लिमिटेड एवं विशेष अतिथि के रूप में संदीप डोरटा वरिष्ठ प्रबंधक ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः भक्तों की अनूठी भक्ति: पंजाब के धुरी से पेट के बल चलकर श्री नैना देवी पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि को टोपी एवं मफलर पहनकर समृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम अधिकारी गोविंद शाक्य एवं ममता कायत ने इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्ति विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित सक्रिय कार्यक्रम है। इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी समाज में लोगों के साथ मिलकर समाज हित के कार्य करते हैं। इस दौरान मुख्यातिथि द्वारा 11 हजार रुपए की राशि भी भेंट की। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

Exit mobile version