-
रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का साथ दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार कार्यकारी निदेशक व परियोजना प्रमुख झकडी, एसजेवीएन लिमिटेड एवं विशेष अतिथि के रूप में संदीप डोरटा वरिष्ठ प्रबंधक ने शिरकत की।.