Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में बादल फटने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, लोगों में दहशत का माहौल

July 20, 2024

Himachal में बादल फटने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, लोगों में दहशत का माहौल

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के रेतुआ गांव में बादल फटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बादल फटने से हुई इस घटना के बाद गांव के लोगों के बीच दहशत का माहौल है। प्रकृति का यह भयानक रूप देखकर लोग की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, रेतुआ गांव में बादल फटने के बाद एक व्यक्ति कुछ दिन पहले लापता हो गया था। गुमशुदा का नाम अमान सिंह (48) बताया गया, जो तेलुराम गांव कालाआम्ब डाण्डा का निवासी था। गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से आपदा प्रभावित क्षेत्र में गुमशुदा की तलाश शुरू की। इस सर्च ऑपरेशन में लापता अमान सिंह शनिवार को रेतुआ गांव में मृत पाया गया।

पुलिस ने शव की शिनाख्त परिजनों से करवाई। जिसके बाद पता चला कि मृत व्यक्ति कुछ दिन पहले लापता हुआ अमान सिंह ही है। वहीं, आपदा प्रभावित क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना पर काबू पाने के लिए मौके पर रेस्क्यू टीम भी मौजूद है। प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें