Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मॉनसून सत्र को लेकर विपक्ष तैयार, 10 महीनों में 10 साल पीछे हुआ हिमाचल

September 16, 2023

मॉनसून सत्र को लेकर विपक्ष तैयार, 10 महीनों में 10 साल पीछे हुआ हिमाचल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर पक्ष और विपक्ष भी अब तैयार नजर आ रहे हैं. एक तरफ सत्ता पक्ष सदन में श्वेत पत्र लाने और विपक्ष को जवाब देने की बात कह रही है, तो वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मॉनसून सत्र को लेकर विपक्ष पूरी तरह तैयार है और सदन में सरकार से प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर कांग्रेस की गारंटीयों पर सवाल करेगा.

विओ,,,नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के 10 महीने के कार्यकाल में ही प्रदेश 10 साल पीछे हो चुका है. उन्होंने कहा कि आपदा के समय में भी अच्छा काम नहीं हुआ और आपदा के समय में भी लूटमार चली. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात ठीक रही है और विपक्ष सदन में सरकार से गारंटीयों की बात करेगा.

वहीं नेता विपक्ष ने श्वेत पत्र लाने को लेकर भी कहा कि उन्हें श्वेत पत्र लाने से कोई आपत्ति नहीं है भाजपा ने सत्ता में रहते हुए अच्छा काम किया है. इस दौरान नेता विपक्ष ने श्वेत पत्र में क्या-क्या होगा उसकी भी संभावना जता दी. उन्होंने कहा कि उनको मालूम है कि श्वेत पत्र में पीएम की रैलियों का जिक्र होगा, हिमाचल के 75 वर्ष होने पर किए गए कार्यक्रमों से लेकर इन्वेस्टर का जिक्र होगा. इसी के साथ जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने तो 9 महीने में ही 8 हज़ार करोड़ से ज्यादा का ले लिया है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें