Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sujanpur विधायक से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, BJP का दामन थामा : विक्रम राणा

October 9, 2023

Sujanpur विधायक से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, BJP का दामन थामा : विक्रम राणा

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर विधायक की वायदा खिलाफी ओर उनकी झूठ बोलने की राजनीति से तंग आकर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के 48 परिवारों ने उनका साथ छोड़ते हुए विधिवत भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत राणा जिला सचिव विनोद ठाकुर मंडल महामंत्री अनिल कौशल की अगुवाई में तमाम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर उनके सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। शामिल होने वालों में ब्लॉक कांग्रेस मंडल टोनी देवी के एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सहित करीब 48 परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भारतीय जनता पार्टी जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है उसमें शामिल हुए तमाम कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा परिवार में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर शामिल हुए ब्लॉक कांग्रेस मंडल टोनी देवी एससी मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने विधायक सुजानपुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह उनकी राजनीति से तंग आकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक से हमने आज तक कुछ नहीं मांगा ना तो कभी नौकरी मांगी और ना ही मकान बनाने के लिए पैसे मांगे हमारी और पूरी पंचायत के लोगों की एक ही मांग कई वर्षों से चली आ रही थी कि हमारे पंचायत को विकास की दृष्टि से विकसित किया जाए, यहां जो अधूरे कार्य हैं उन्हें पूरा करवाया जाए लेकिन हमारी कोई भी डिमांड आज तक पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से हमने विधायक को चुना था, लेकिन विधायक ने केवल झूठ की राजनीति करके हम लोगों के साथ विश्वास घात किया है, जिसके चलते पंचायत भटेड के वार्ड नंबर 4 एस सी बस्ती क्लोह के तमाम परिवार जिनकी संख्या करीब चार दर्जन है।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, उधर जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर में विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक की कार्य प्रणाली अब उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता खुले मंच पर आकर सार्वजनिक कर रहे हैं। किस तरह से विधायक लोगों को तक रहे हैं। झूठ की राजनीति कर रहे हैं, यह बात आज सबके सामने है तीन बार विधायक जीतने के बावजूद के इलाके के लोगों की समस्याओं को सुलझाने उनके काम करवाने में पूरी तरह असफल रहे हैं जिसका प्रमाण आज सबके सामने हैं।

शामिल होने वालों में राजेन्द्र कुमार डिंपल कुमारी, विधि चंद्र सुभाष चंद्र, सपना कुमारी, परषोतम कुमार, प्रदीप कुमार, सुनीता कुमारी, साहिल कुमार, मीनाक्षी कुमारी, सुहानी करमचंद, अजय कुमार, अमर सिंह, सुनील कुमार, तुलसीराम संतोष, कुमार लकी कुमार, आरती स्वर्णदेवी, इसरी देवी, अशोक कुमार, निशा देवी, नीतू देवी, संजू कुमार, प्रवीण कुमार, बोबी कुमार, पवना देवी, पलक भाटिया, आशा देवी, प्रकाश चंद्र, विजय कुमार, बबली कुमार, निर्मला देवी, मंगूराम, सुभाष कुमार, रवि कुमार आदि लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें