Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लूः लंबित मांगों को लेकर पेंशनरों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, ढालपुर में 7 दिवसीय धरना शुरू

November 12, 2026

कुल्लूः लंबित मांगों को लेकर पेंशनरों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, ढालपुर में 7 दिवसीय धरना शुरू

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से अपनी मांगों का निपटारा न होता देख अब पेंशनर भी सरकार के खिलाफ हो गए हैं। ऐसे में अब पेंशनरों के द्वारा जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में अपना 7 दिन का धरना भी शुरू कर दिया गया है। तो वहीं अब निर्णय लिया गया है की धर्मशाला में राज्य स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर्स संघ ने अपना धरना वीरवार से शुरू कर दिया हैं। धरने पर बैठे पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से इन्हें पूरा करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में उन्हें मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

वरिष्ठ पेंशनर पूर्ण देव शर्मा ने कहा कि वे काफी समय से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। उनका कहना है कि लगातार मांग उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से पेंशनरों में रोष है। इसी के चलते जिला मुख्यालय ढालपुर में धरना शुरू किया गया है। वही, उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि 17 नवंबर तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर तेज किया जाएगा।

पेंशनर इन्द्रदेव ने कहा कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें बार-बार आंदोलन करने के लिए मजबूर न होना पड़े। उन्होंने बताया कि अब अगर 19 नवंबर तक उनकी मांगो का हल नहीं हुआ तो प्रदेशभर के पेंशनर धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में एकत्रित होंगे और यहां से सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली जाएगी। इसके बाद विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनकी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मांगों को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें