Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में लगे शिल्प बाजार में देश के अलग अलग कोने से लोग अपनी कला और उत्पादों को दिखाने पहुंचे

( सृष्टि शर्मा ) पर्यावरण को बचाने को लेकर जहां कई सारी बातें की जाती है। वही कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने वेस्ट प्लास्टिक से खूबसूरत उत्पाद बना दिए।कुल्लू में लगे शिल्प बाजार में देश के अलग अलग कोने से लोग अपनी कला अपने उत्पादों को लेकर आए है। इस मेले में लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र लखनऊ से आया हुआ एक उत्पाद है । यहां पर चिप्स, बिस्कुट के पैकेट और बेकार हो चुके प्लास्टिक से खूबसूरत बैग बनाए गए है। न सिर्फ ये लोग हस्थकला को बढ़ावा दे रहे है। बल्कि प्लास्टिक को समस्या से भी निपट रहे है। इनके द्वार प्लास्टिक डोनेशन भी लिए जाते है। और बेकार पड़े चिप्स के पैकेट और बाकी सामानों को खूबसूरत उत्पादों में बदला जाता है।

Exit mobile version