Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुलियाली आयुर्वेदिक अस्पताल मे लोगों द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

August 28, 2023

सुलियाली आयुर्वेदिक अस्पताल मे लोगों द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

नूरपुर( पंकज कौशल): सुलियाली आयुर्वेदिक अस्पताल मे दो दिन पहले रात्रि ड्यूटी पर गैर हाजिर डॉक्टर के मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया हैं सोमवार को सुलियाली व आस -पास के गांव के लोगों ने उक्त डॉक्टर(चंद्र प्रकाश )के खिलाफ जमकर नरेवाजी व डॉक्टर के तवादले क़ो लेकर धरना प्रदर्शन किया! सुलियाली गांव के उपप्रधान नरेश शर्मा ने बताया की उक्त डॉक्टर (चंद्र प्रकाश )की दो दिन पहले रात्रि ड्यूटी थी!गांव के एक लडके की अचानक तबीयत खराब हो गई ओर उसे सुलियाली आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचाया गया परन्तु अस्पताल मे रात्रि ड्यूटी वाला डॉक्टर ड्यूटी पर मौज़ूद नहीं था!ज़ब डॉक्टर क़ो फोन किया तो डॉक्टर कभी कुछ तो कभी कुछ व्यान देने लगा! सोमवार को सुलियाली व आस -पास के गांव के लोगो द्वारा इकट्ठा होकर अस्पताल के वाहर धरना प्रदर्शन किया गया ओर उक्त डॉक्टर (चंद्र प्रकाश ) के खिलाफ जमकर नरेवाजी की!लोगों ने सरकार व विभाग क़ो 15 दिन का अल्टीमेटम दिया हैं ओर कहा हैं की उक्त डॉक्टर का सुलियाली से तुरंत तवादला किया जाए!अन्यथा 15 दिन के बाद अगर उनकी मांग न मानी गई तो वे उग्र हो जाएगे जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें