Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो पहिया वाहनों के लिए चक्की पुल खोलने के लिए लोगो ने किया रोष प्रदर्शन

August 28, 2023

दो पहिया वाहनों के लिए चक्की पुल खोलने के लिए लोगो ने किया रोष प्रदर्शन

नूरपुर( पंकज कौशल): पंजाब हिमाचल को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण चक्की सड़क पुल को दोपहिया वाहनों के लिए खोलने को लेकर आज चक्की सड़क पुल पर स्थानीय लोगों ,पंचायत प्रतिनिधियों,व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह, एनएचएआई के उप प्रबंधक तुषार सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के सह निदेशक राजेश पठानिया सहित लोगों ने एनएचएआई व प्रशासन से सवाल किया कि चक्की सड़क पुल आम लोगों के लिए क्यों बंद है। अगर इस पुल से कंपनी की छोटी- बड़ी गाड़िया गुजर सकती है तो आम लोग खासकर दोपहिया वाहन वाले क्यों नहीं गुजर सकते । लोगों के सवालों बारे आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह ने जबाव दिए और पुल की खराब स्थिति बारे जानकारी दी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि अगर मौसम सामान्य रहा तो 15 सितंबर तक जल्द एनएचएआई व प्रशासन से मीटिंग कर इस पुल को दोपहिया वाहनों के लिए खोलने की रिक्वेट की जाएगी और पुलों की सुरक्षा के लिए बन रही सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य पूरा होने पर इसे ट्रैफिक के लिए खोलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस मौके पर अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के सह निदेशक राजेश पठानिया ने बताया कि हमारी आज एनएचएआई की पदाधिकारियों से चक्की पुल की स्थिति व दोपहिया वाहनों के लिए खोलने बारे बातचीत हुई है और उन्होंने इस पुल को दोपहिया वाहनों के लिए 15 सितंबर तक खोलने का समय दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 15 सितंबर तक यह पुल दोपहिया वाहनों के लिए नहीं खुला तो चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे व पुल को 15 सितंबर तक दोपहिया वाहनों के लिए खोलने की मांग की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें