
हिमाचल डेस्कः प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तलवाड़ा बाईपास पर सागर रत्ना के सामने श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक पीछे की ओर चल पड़ी और पीछे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पास की दुकानों की दीवार से जा टकराई, जिससे एक बड़े हादसे से बचाव हो सका।
जानकारी के अनुसार बस चालक ने सड़क किनारे बस खड़ी कर रखी थी और श्रद्धालुओं को बस में बैठा रहा था। इसी दौरान अचानक बस पीछे की ओर चलने लगी। बस में राजस्थान के जयपुर से आए श्रद्धालु सवार थे, जो मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें :-
इस हादसे में एक टेंपो ट्रैवलर को भी नुकसान पहुंचा, जबकि कार को सबसे अधिक क्षति हुई है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बस दुकानों की दीवार से नहीं टकराती तो स्थिति कहीं अधिक गंभीर हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बस चालक ने पुलिस को बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण बस पीछे की ओर चली गई।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...