Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलें जरूरी- Naresh Chauhan

September 1, 2023

बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलें जरूरी- Naresh Chauhan

शिमलाः खेलें हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं जिनसे हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित होता है। यह बात मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चैहान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली में कबड्डी मैट का लोकार्पण करने के अवसर पर बोलते हुए कही। उल्लेखनीय है कि 2-50 लाख रूपये की लागत से यह कबड्डी मैट रोटरी क्लब शिमला द्वारा इस पाठशाला को भेंट किया गया है ताकि खिलाडियों को कबड्डी खेलने में अच्छी सुविधा प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही बच्चों को खेलों और व्यायाम के प्रति प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि वे नशे और मोबाईल की लत से दूर रहें। उन्होंने चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रगतिशील और आधुनिक बनने के दौड़ में हम अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। आज के बच्चों का हर समय मोबाइल लैपटाप और वीडियो गेम्स में व्यस्त रहने के कारण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

नरेश चैहान ने विद्यार्थियों का आहवान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने अध्यापकों तथा अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करें क्योंकि खेलं न केवल उनका मनोरंजन करती हैं अपितु उनके स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियां तथा स्कूलों में खेलों से सम्बन्धित हर प्रकार की आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में सरकारी क्षेत्र में राजीव गांधी बोर्डिंग स्कूल खोलने के महत्वपूर्ण निर्णय से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्याथर्यों को बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त होंगी।

चैहान ने कहा कि आज निजी स्कूलों की अपेक्षा सरकारी स्कूलों में भी पढ़ाई का स्तर बेहतर है। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा को महत्व देते हुए प्राथमिक स्तर से कालेज स्तर तक हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने स्वंय भी सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण की है और आज इस मुकाम पर पहुचे हैं। उन्होंने पाठशाला के लिए कबड्डी मैट प्रदान करने के लिए रोटरी कल्ब शिमला का आभार व्यक्त किया तथा पाठशाला के विकास कार्यो के लिए अपनी ओर से एक लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की।
पाठशाला की प्रधानाचार्य श्रीमती नीना मैहता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा पाठशाला की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों का ब्यौरा दिया। इस अवसर पर बैमलोई वार्ड की पार्षद शीनम कुमारी कटारिया, रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष योगेश आर्य] पूर्व अध्यक्ष एस.एन.कपूर] वरिष्ठ सदस्य ध्यान चन्द एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें