Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने हिमाचल प्रदेश के CM Sukhwinder Sukhu को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम बोले- हृदय से आभार

March 27, 2025

PM Modi ने हिमाचल प्रदेश के CM Sukhwinder Sukhu को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम बोले- हृदय से आभार

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

PM मोदी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए लिखा, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद माननीय प्रधानमंत्री जी।’

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, विधायक, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। पूरे प्रदेश से मिल रही शुभकामनाएं और आशीर्वाद मेरी ऊर्जा और संकल्प को निरंतर नया आयाम दे रहे हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद मुझे लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है।

ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें