हिमाचल की नैसर्गिक सुंदरता के कायल PM Modi, इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल की नैसर्गिक सुंदरता के कायल हैं। प्रकृति व हिमाचल से उनके लगाव व प्रेम की झलक

शिमला; (धनंजय शर्मा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल की नैसर्गिक सुंदरता के कायल हैं। प्रकृति व हिमाचल से उनके लगाव व प्रेम की झलक का अंदाजा पीएम मोदी द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाले गए वीडियो से लगाया जा सकता है। शुक्रवार को पीएम मोदी हिमाचल के चुनावी दौरे पर थे। इस दौरकान उन्होंने हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता को कैमरे में कैद किया। सालों तक हिमाचल भाजपा के प्रभारी रहे नरेंद्र मोदी सालों से हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं।

लिहाजा चुनाव के व्यस्त वक्त में भी वक्त निकाल कर उन्होंने प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को कैमरे में कैद कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला और लिखा कि दर्शनीय हिमाचल प्रदेश , व्यस्त चुनाव प्रचार के बीच , मैं सुंदर प्राकृतिक परिवेश की कुछ झलकियां कैद करने से खुद को नहीं रोक सका। यहां हिमाचल में होने से मेरी यहां की पिछली यात्राओं की कई यादें ताजा हो गईं। इस राज्य से मेरा रिश्ता बहुत मजबूत है।

हिमाचल देवभूमि है। पीएम मोदी भी इसे भली भांति जानते हैं। लिहाजा नाहन के बाद मंडी की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में सभी देवी.देवताओं को नमन किया। राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने पालमपुर सम्मेलन का भी उल्लेख किया। पालमपुर सम्मेलन मे ंही राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव 1989 में पारित हुआ था। पीएम ने कहा कि हिमाचल के पालमपुर में भाजपा वर्किंग कमेटी में जो निर्णय हुआ था , उसने इतिहास रच दिया। इसी अधिवेशन में भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया है। हिमाचल राम मंदिर निर्माण की संकल्प भूमि है।

यह संकल्प सिद्ध हो चुका है। अब 500 सालों का इंतजार खत्म हुआ है। ये आपके वोट की ताकत है। आज अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। हिमाचल खुश हुआ है। देवी देवता आशीर्वाद बरसा रहे हैं। मोदी ने समान नागरिक संहिता का संकल्प लिया है , भारत का नागरिक भले ही वो हिंदू हो, मुस्लिम होए सिख होए ईसाई होए बौद्ध होंए उनके लिए एक समान नागरिक कानून होने चाहिए लेकिन कांग्रेस समान नागरिक संहिता का विरोध कर रही है। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन देती है।

- विज्ञापन -

Latest News