Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi प्रदेश के युवाओं को 25 जनवरी के दिन करेंगे संबोधित : Rajeev Bindal

January 23, 2024

PM Modi प्रदेश के युवाओं को 25 जनवरी के दिन करेंगे संबोधित : Rajeev Bindal

शिमला (गजेंद्र) : डा. राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि 25 जनवरी हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है। जब प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। सभी प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की बहुत-बहुत बधाई। 25 जनवरी को संविधान दिवस भी है, इस दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं को सम्बोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने मोदी जी के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। 68 विधानसभा क्षेत्रों में 68 स्थानों पर स्क्रीन लगा कर मोदी जी को लाईव दिखाया जायेगा। 18 से 25 साल के युवक – युवतियों से आग्रह है कि वह 25 जनवरी को मोदी जी को अवश्य सुने । भारत युवा देश है दुनिया में सर्वाधिक युवा भारत में ही है। पीएम नरेन्द्र मोदी युवाओं की प्रेरणा है। विगत साढे नौ वर्षों में मोदी जी ने देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। जहां सड़कों का विस्तार एवं विकास, रेलवे का विस्तार एवं विकास, हवाई यातायात का विस्तार एवं विकास किया है वहीं गरीब कल्याण की योजनाओं को प्राथमिकता दी है। युवाओं के सर्वागीण विकास में मोदी जी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें