Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 70 ग्राम हेरोइन सहित पकड़े तीन नशा तस्कर

October 17, 2025

नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 70 ग्राम हेरोइन सहित पकड़े तीन नशा तस्कर

हिमाचल डेस्क. कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिला पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम से अधिक चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें: भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट: हर्ष संघवी बने उपमुख्यमंत्री, रिवाबा जडेजा समेत 25 नए मंत्री शामिल

पहला मामला- डमटाल से कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

पहली कार्रवाई डमटाल थाना पुलिस ने माजरा और नशाहरा चौक पर गश्त और नाकेबंदी के दौरान की। पुलिस ने इस दौरान एक कुख्यात नशा तस्कर संदीप कुमार उर्फ चीटू को पकड़ा। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी के पास से 20.09 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ चीटू पुत्र स्वर्गीय अवतार सिंह निवासी गांव माजरा, डाकघर छन्नी, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संदीप उर्फ चीटू एक सक्रिय नशा तस्कर है। उसके खिलाफ पहले भी पठानकोट और डमटाल थानों में नशा तस्करी के तीन तथा एक अन्य आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: करनाल में नेशनल हाइवे 44 पर भीषण ट्रक हादसा: बाइक चालक की मौत, रेहड़ी चालक गंभीर घायल

दूसरा मामला- शाहपुर में बोलेरो से मिला 50 ग्राम चिट्टा

दूसरी कार्रवाई जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने शाहपुर क्षेत्र में की। टीम ने सारनू गांव के पास एक बोलेरो गाड़ी (नंबर HP 53B-9810) को तलाशी के लिए रोका, जांच के दौरान गाड़ी से 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। थाना प्रभारी करतार सिंह के अनुसार, इस मामले में बोलेरो में सवार दो युवकों रामदास उर्फ रामू (36) निवासी बैजनाथ और राकेश उर्फ सोनू (37) निवासी खलेट ठाकुरद्वारा, पालमपुर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ शाहपुर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट (मादक पदार्थ अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें