Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 जेसीबी मशीनें व 4 टिप्पर जब्त

October 29, 2025

अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 जेसीबी मशीनें व 4 टिप्पर जब्त

इंदौरा : पुलिस उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस ने एक बड़ी कारवाई अमल में लाई है, जिसमें 5 जेसीबी मशीनें व 4 टिप्पर को अवैध खनन में संलिप्तता के चलते जब्त कर हिमाचल-पंजाब सहित झारखंड व ओडिशा के 9 लोगों को गिरफ्तार उनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चक्की खड्ड में बड़े स्तर पर अवैध खनन की गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है,जिस पर पुलिस जिला नूरपुर की टीम को बताए गए क्षेत्र के आसपास गश्त करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस थाना क्षेत्र डमटाल के अंतर्गत चक्की खड्ड में रात 2 बजे अवैध खनन में जुटी 5 जेसीबी मशीन व 4 टिप्पर को जब्त कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान नरेश सिंह पुत्र हंस राज, निवासी गांव माजरा डाकघर छन्नी, तहसील इन्दौरा, विक्की पुत्र कालू, निवासी ओडिशा, सुनील कुमार पुत्र इजरायल, निवासी झारखंड, जोगेन्द्र सिंह पुत्र बनारसी दास, निवासी कलगढ डाकघर नौशेहरा तहसील व जिला पठानकोट, सुनील कुमार पुत्र लेखराज, निवासी खरड़ मोहटली, तहसील इन्दौरा, हरजिन्द्र सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी गांव माजरा, डाकघर छन्नी, तहसील इंदौरा, पवन कुमार पुत्र चमन लाल निवासी गांव खरड़ मोहटली, तहसील इन्दौरा, सुवेग सिंह पुत्र विरसा सिंह, निवासी ढांगू रोड़, तहसील व जिला पठानकोट तथा जसबंत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव घण्डरां, डाकघर मिरथल तहसील व जिला पठानकोट (पंजाब) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 303 (2), 3 (5), एवं खनन अधिनियम के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि पर्यावरण की हानि और सरकारी नुक्सान को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि अवैध खनन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और खनन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- इस फेमस यूट्यूबर ने लाइव आकर की सुसाइड की कोशिश, डिवाइडर से टकराने पर उड़े गाड़ी के परखच्चे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें